मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की नारायणी शाखा द्वारा मेरठ रोड स्थित सॉलिटेयर इन में दायित्व बोध एवं पुरस्कार वितरण (अधिष्ठापन) समारोह भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल सहित उपस्थित क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया गया। शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।
शाखा सचिव ने गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा ने समाज सेवा के प्रति शाखा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी सदस्यों, गुरुओं, माता-पिता और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई टीम में अध्यक्ष मानसी वर्मा, सचिव अमीषी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजलि गोयल तथा महिला सहभागिता प्रमुख गीता गोयल सहित पूरी कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर नारायणी परिवार में 8 नए सदस्यों को भी सम्मानपूर्वक शपथ दिलाकर शामिल किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में वर्ष 2025-26 की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं संस्कृति सप्ताह के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही शाखा की ओर से एक निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल ने किया, जबकि संयोजन में कनिका अग्रवाल ने सहयोग दिया। अंत में शाखा सचिव अमीषी अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








