[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी अमृत जैन ने गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर **** लगातार कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में थाना खतौली क्षेत्र के अलखनंदा नहर पुल एवं गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ शिविरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने, डायवर्जन व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री अमृत जैन ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर श्रद्धालु तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी, यूपी-112 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This