[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 6 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, 2 घायल

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई। थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 6 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने ग्राम हरसौली स्थित बैंक में चोरी के प्रयास तथा विद्युत तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक छोटा हाथी वाहन, चोरी किया गया करीब 9 कुंतल विद्युत तार तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This