[aioseo_breadcrumbs]

चौधरी राकेश टिकैत ने कर्नाटक के बड़े किसान नेता प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किये

Share This Article

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज कर्नाटक में चामराजनगर के पास अमृत भूमि जाकर महान किसान नेता और कर्नाटक राज्य रैय्यत संघ के संस्थापक प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की समाधि पर उनकी बेटी चुकी ननजुंदा स्वामी और युद्धवीर सिंह सहित अन्य साथियों की साथ ध्वजारोहण करके पुष्प अर्पित किए चौधरी राकेश टिकैत ने इस मौके पर कहा कि प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी देश के महान किसान नेताओं में से एक थे जिन्होंने सारे जीवन देश के किसान और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया है आज सभी किसानों को उस महान आत्मा की कमी महसूस होती है उनके विचार हमेशा जीवित रहेंगे और हम सब उनके आदर्शो पर चलते हुए इसी तरह उन्हें याद करते रहेंगे किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे कर्नाटक राज्य रैय्यत संघ की संरक्षक चुकी ननजुंदा स्वामी ने कहा कि आज प्रोफेसर साहब की पुण्यतिथि पर उत्तर भारत से किसानों के महान नेता चौधरी राकेश टिकैत जी और चौधरी युद्धवीर सिंह जी के साथ किसान यूनियन का डेलिगेशन आया है भारतीय किसान यूनियन शुरू से ही प्रोफ़ेसर ननजुंदा स्वामी के साथ खड़ी रही है उनके आने से कर्नाटक के किसानों का उत्साह वर्धन होता है पूरे कर्नाटक राज्य में आज किसान प्रोफेसर साहब की पुण्यतिथि मना रहे हैं । चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि देश के किसानों को प्रोफेसर ननजुंदा स्वामी ने बहुत मजबूती दी है उन्होंने कर्नाटक के किसानों को अधिकारों की लड़ाई लड़ना सिखाया हम सब उनके साथ आंदोलन करते थे आज उनकी कमी महसूस होती है लेकिन उनके सिद्धांत हमें दिशा दिखाते हैं।

 

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This