[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का निरीक्षण किया गया

Share This Article

अमरदीप वर्मा

 

मुजफ्फरनगर 13 फरवरी 2026 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, वार्ड, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा के नेतृत्व में डॉ चारू तथा डॉ शिखा के द्वारा कुल 56 महिला नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। ऑपरेशन निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं, उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं का भी विशेष निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन सेवाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This