मुजफ्फरनगर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के ब्लॉक सदर व खतौली अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के ब्लॉक सदर व खतौली अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

आज दिनांक 13 फरवरी, 2026 को जनपद के ब्लॉक सदर व खतौली अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पाई गई-

1 प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड्डी सदर के निरीक्षण के समय प्रातः 9:12 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में कुल नामांकित 98 बच्चों के सापेक्ष 85 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है

2.उच्च प्राथमिक विद्यालय (6-8) सिलाजुड्डी, सदर के निरीक्षण के समय प्रातः 10:20 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय में नामांकित कुल 37 बच्चों के सापेक्ष 28 बालक- बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

3.उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) बहादरपुर सदर के निरीक्षण के समय प्रातः 10:31 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती अंजली व श्रीमती मीनल जालान सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा श्रीमती शशि अरोड़ा सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 331 बच्चों के सापेक्ष 265 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए , विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

4.प्राथमिक विद्यालय खेडी वीरान, सदर के निरीक्षण के समय प्रातः 10:52 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 162 बच्चों के सापेक्ष 130 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

5.प्राथमिक विद्यालय बिहारी-2, सदर के निरीक्षण के समय पूर्वाहन 11:10 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमति माहीन शाह, सहायक अध्यापक मातृत्व अवकाश पर व श्रीमती गौहर खातून शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय में नामांकित कुल 68 बच्चों के सापेक्ष 56 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

6.प्राथमिक विद्यालय बिहारी-1, सदर के निरीक्षण के समय 11:40 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 62 बच्चों के सापेक्ष 52 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

7.उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) फहीमपुर कला खतौली के निरीक्षण के समय 12:00 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती गरिमा सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर तथा कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 74 बच्चों के सापेक्ष 68 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

8.प्राथमिक विद्यालय मुनव्वरपुर कलां, खतौली के निरीक्षण के समय 12:23 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 35 बच्चों के सापेक्ष 19 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, इं० अ० को नामांकन के सापेक्ष अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

9.उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) मंसूरपुर, खतौली के निरीक्षण के समय 12:43 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती पूनम सिंह स०अ० आकस्मिक अवकाश पर, श्रीमती पूजा सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा निशांत अनुदेशक अवैतनिक अवकाश पर पाए गए। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 373 बच्चों के सापेक्ष 289 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

10.प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर-1, खतौली के निरीक्षण के समय 1:00 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती रजनी सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 158 बच्चों के सापेक्ष 94 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

11.प्राथमिक विद्यालय जोहरा, खतौली के निरीक्षण के समय 1:27 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती रितु चौधरी बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 87 बच्चों के सापेक्ष 69 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

12.प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा-1, सदर के निरीक्षण के समय 1:40 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती सीमा चौहान व श्रीमती रितु सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा श्री शाहज़ेब अख्तर सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 171 बच्चों के सापेक्ष 127 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

 

13.बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा, सदर के निरीक्षण के समय 1:48 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती शगुफ्ता बानो इं० अ० चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 154 बच्चों के सापेक्ष 121 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

सभी विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं। समस्त विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष अधिकाधिक उपस्थिति (90 प्रतिशत) सुनिश्चित कराए जाने, सभी विद्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य एक सप्ताह के भीतर कराई जाने, टैबलेट का उपयोग किए जाने, बच्चों को खेल सामग्री का उपयोग प्रतिदिन नियमित रूप से कराए जाने, सभी 13 रजिस्टरों का पूर्ण डिजिटाइजेशन कराए जाने तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने हेतु समस्त प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज अध्यापकों को निर्देशित किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!