[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा चौकीदारों के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सभी को टॉर्च वितरित की गयी

 

 

अवगत कराना है कि आज दिनांक 13.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उन्होंने ने चौकीदारों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने, आपराधिक प्रवृत्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने द्वारा चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि चौकीदार पुलिस एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा उनकी सक्रियता से अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होती है।

 

इस अवसर पर उन्होंने  द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सभी को टॉर्च वितरित की गयी। गोष्ठी का उद्देश्य चौकीदारों को प्रेरित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक  उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This