[aioseo_breadcrumbs]

अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

Share This Article

मस्कट में इंडिया ओमान बिजनेस फोरम का मंच सामने दोनों देशों के कारोबारी दिग्गज और इसके सेंटर ऑफ अट्रैक्शन पीएम मोदी ही थे। । यह बात सिर्फ व्यापार की नहीं थी बल्कि भारत के बदले हुए आर्थिक सोच, भरोसे और भविष्य की साझेदारी की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि बीते 11 सालों में भारत ने केवल नीतियां नहीं बदली बल्कि अपनी पूरी आर्थिक सोच यानी इकोनॉमिक डीएनए को ही बदल दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन सुधारों को कभी मुश्किल माना जाता था। आज वही भारत की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं। जीएसटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस एक फैसले ने पूरे देश को एक साझा बाजार में बदल दिया। वहीं दिवालियापन और ऋण शोधन अक्षमता कानून ने वित्तीय अनुशासन लाया। पारदर्शिता बढ़ाई गई और निवेशकों के मन में भरोसा पैदा किया गया।

भारत की इकोनमी की रेिस की चर्चा होती है। लोग अक्सर पूछते हैं कि दुनिया में इतनी अनिश्चितता है। ग्लोबल इकोनमी भी मुश्किलों में है। तो ऐसे में भारत 1% से अधिक की ग्रोथ कैसे अचीव कर रहा है? मैं आपको इसका बड़ा रीजन बताता हूं। असल में बीते 11 वर्षों के दौरान भारत ने सिर्फ पॉलिसी नहीं बदली है। भारत ने अपना इकोनॉमिक डीएनए बदला है। मोदी ने अरब सागर को दोनों देशों को जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक पुल बताया और सदियों पुराने समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मंडावी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत पुल का काम करता है। इसने हमारे संबंधों को मजबूत किया है और संस्कृति व अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान की है।

सीईपीए को एक महत्वपूर्ण निर्णय जिसे आने वाले समय में याद रखा जाएगा बताते हुए मोदी ने कहा कि यह समझौता 21वीं सदी में नया आत्मविश्वास और नई ऊर्जा” प्रदान करेगा। भारतीय छात्रों और समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ओमान न केवल भौगोलिक रूप से बल्कि पीढ़ियों से एक-दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव है। हर परंपरा अपने साथ नया विचार लेकर आती है हम भारतीय जहां भी जाते हैं, विविधता का सम्मान करते हैं। भारतीय प्रवासी समुदाय को सह-अस्तित्व और सहयोग का जीवंत उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि आप इन सदियों पुराने संबंधों के सबसे बड़े संरक्षक हैं। युवाओं को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा बड़े सपने देखें, गहराई से सीखें और साहसपूर्वक कुछ नया करें।

प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान संबंधों की सराहना की
मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत और ओमान इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं, और इसे एक उत्सव के साथ-साथ गहरे सहयोग के लिए एक लॉन्चपैड भी बताया। प्रधानमंत्री सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे। जॉर्डन और इथियोपिया के बाद तीन देशों के अपने दौरे का यह अंतिम चरण है, जिसका उद्देश्य भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों पर विशेष जोर दिया गया है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This