[aioseo_breadcrumbs]

अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ मौजूद रहकर संत रविदास जयंती कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल कराया गया

Share This Article

मुजफ्फरनगर – संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शिव चौक पर स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा नगर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखा। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस/कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। समस्त कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। आमजन द्वारा भी प्रशासन का सहयोग किया गया, जिससे संत रविदास जयंती का आयोजन सकुशल सम्पन्न कराया जा सका।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This