मुजफ्फरनगर

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. – स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज एवं UPPCL Smart App इंस्टॉल कराने हेतु विशेष जागरूकता अभियान आरम्भ

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. - स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज एवं UPPCL Smart App इंस्टॉल कराने हेतु विशेष जागरूकता अभियान आरम्भ

मेरठ, 2 फरवरी, 2026 – विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोडने एवं स्मार्ट मीटर के प्रभावी उपयोग को बढावा देने के उद्देश्य से डिस्काम द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता अभियान, संचालित किया गया। यह विशेष जागरूकता अभियान (दिनांक 02.02.2026 से दिनांक 07.02.2026) तक चलाया जाऐगा। अभियान के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App install करने, रिचार्ज प्रक्रिया समझनें तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अभियान के तहत विशेष रूप से उन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया है जिनका बैलेन्स निगेटिव पाया गया है। ऐसे समस्त उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर, रिचार्ज प्रकिया से अवगत कराया जा रहा है एवं उपभोक्ताओं को पॉजेटिव बैलेन्स रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नं० को ओ०टी०पी० के माध्यम से सत्यापित कर, UPPCL Smart App डाउनलोड एवं उपयोंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रबन्धन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की स्मार्ट मीटर से संबंधित सुविधाओं एप डाउनलोड करने के लाभों एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली का, वृहत प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएं ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

 

अभियान के प्रथम दिन निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन मुजफ्फरनगर पहुंचे उन्होनें विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर, विशेष जागरूकता अभियान एवं अरबन रिस्टैक्चर प्लान पर, विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान निदेशक (वाणिज्य) महोदय ने कड़ें निर्देश दिये की जिन उपभोक्ताओं के बैलेन्स निगेटिव हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर, जागरूक किया जाए ताकि वह अपने मीटर रिचार्ज कर सकें। बैठक के उपरान्त निदेशक (वाणिज्य) अरबन रिस्टैक्चर प्लान के तहत, महावीर चौक स्थित हैल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया उन्होनें वहाँ मैजूद अधिकारियों को निर्देशित किया की उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही उन्होनें वाणिज्यिक कार्यालय कामिर्शियल-प्रथम/द्वितीय का मुआयना किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।

 

विशेष जागरूकता अभियान के तहत निदेशक (वा०) महोदय ने मुजफ्फरनगर शहर के महावीर चौक, गाँधी नगर, टाउन हाल, मण्डी आदि स्थानों तथा विद्युत वितरण खण्ड खतौली का भ्रमण किया और उन्होनें सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर, उन्हें स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में बताया। उन्होनें उपभोक्ताओं को मोबाइल नं० सत्यापित करने और UPPCL Smart App डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव प्रशिक्षण भी दिया ताकि उपभोक्ता अपने घर बैठे अपने मीटर का बैलेन्स देख सकें और रिचार्ज कर सकें।

 

विशेष जागरूकता अभियान के तहत मेरठ जोन-प्रथम के अन्तर्गत मुनीश चोपडा, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र प्रथम द्वारा गंगानगर क्षेत्र मेरठ मे, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेन्स रिचार्ज एवं UPPCL Smart App डाउनलोड के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में समय पर रिचार्ज कराने के महत्वों के बारे में जानकारी दी गई जिससें निगेटिव बैलेन्स की स्थति से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App डाउनलोड करने और उसके उपयोग एवं उससे मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

इसी कम में  गुरजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय मेरठ द्वारा काजीपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से जनसंपर्क स्थापित कर, रिचार्ज की प्रकिया से अवगत कराया गया और स्मार्ट एप से संबंधित सुविधाओं, एप के लाभों से भी अवगत कराया गया, जिससे की उपभोक्ता अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!