अपराधउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर

एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में नई मंडी पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में नई मंडी पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया


थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर

*मेऱठ, मुजफ्फरनगर, लखनऊ में की गयी लूट की घटनाओं को अनावरण*

अवगत कराना है कि 05/12/21 को अज्ञात बदमाशो द्वारा आलोक मित्तल पुत्र जनेश्वर दास मित्तल लक्षमण विहार, मु0नगर की गले की सोने की चैन को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना *नई मंडी पर सुसंगत धारा में अभियोग* पंजीकृत किया गया तथा अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थीं।

दिनांक 13-14/12/21 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए *ए0टू0जेड टी पाईन्ट के पास से 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार* किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामः-*
1. इकराम पुत्र असगर अलवी निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाङी जनपद मेरठ।
2. तुषार पुत्र मारूती (मराठा) निवासी गंगौती थाना मरूअर जनपद सतारा, महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।
3. वैभव उर्फ सुभाष पुत्र पोपट निवासी करसुन्डी थाना करसुन्डी जनपद सांगली (मराठा) महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।
4. बब्बू उर्फ बाबू मलिक पुत्र इकराम मलिक निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हाल पता गली न0-02 म0न0 डी 87 मुस्तफाबाद थाना करावलनगर, दिल्ली।
5. साजिद पुत्र सलीम निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ।

*बरामदगीः-*
1. 79800 हजार रूपये नकद
• 30,000 हजार रूपये(मु.अ.स. 637/21 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी से सम्बन्धित)
• 40,000 हजार रूपये *(मु.अ.सं. 350/21 धारा 392/411 भादवि थाना नौचंदी, मेरठ से सम्बन्धित)*
• 9,800 रूपये *(मु.अ.सं. 666/21 धारा 392/411 भादवि थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ से सम्बन्धित)*
2. 01 सफेद रंग की बलैनो कार नं0- DL 5 CR 7445 *(घटना में प्रयुक्त)*
3. 01 सिलेटी रंग की स्कूटी बिना नम्बर *(घटना में प्रयुक्त)*
4. 05 घडियां *(नकली राडो की)*

*दोराने पूछताछ* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम उपहार भेट कर अंगुली का नाप लेने के बहाने अंगूठी निकला लेते हैं तथा गले की चैन की हाल मार्क देखने के बहाने चैन उतरवा लेते है, हमने जनपद बुलन्दशहर मेरठ, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ, बरेली आगरा आदि जगहों में इसी प्रकार की घटनाएं की हैं।

*नोटः-* गिरफ्तार अभियुक्त लुटेरे प्रवर्ति के अपराधी हैं, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*मीडिया सेल*
*मुजफ्फरनगर पुलिस*

IMG-20240214-WA0009
IMG-20240214-WA0010
IMG-20240214-WA0008

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!