राष्ट्रीय

*सीओ नई मण्ड़ी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ में चलाया गया जागरूकता अभियान।*

*सीओ नई मण्ड़ी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ में चलाया गया जागरूकता अभियान।*

महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक।

अवगत कराना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.11.2024 को क्षेत्राधिकारी नई मण्ड़ी रूपाली राव द्वारा नई मण्ड़ी सर्किल के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम रूस्तमगढ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रधानाचार्य श्रीमति आरती शर्मा सहित पुलिस व बाल कल्याण समिति के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा लाठी संचालन का उत्क्रष्ठ प्रदर्शन किया गया। क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा लाठी संचालन का प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुष्पमाला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महोदया द्वारा विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों व उनके परिजनों को मिशन-शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत जागरुक किया गया। उनके द्वारा अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!