*कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में बड़ी घटना, भोजन वितरण के समय 10 महिलाएं झुलसीं*
*कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में बड़ी घटना, भोजन वितरण के समय 10 महिलाएं झुलसीं*

घटना में 10 महिलाएं श्रद्धालु झुलसी
इस मामले में जानकारी देते हुए संयुक्त जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि, ‘पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का एक दल अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आया हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे। वहां आश्रम के बाहर हर दिन की तरह भोजन बांटा जा रहा था। सभी श्रद्धालु प्रसाद पाने के लिए कतार में खड़े थे, लेकिन तभी खिचड़ी से भरा भगोना ले जा रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया, जिससे गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं पर गिर गई। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
महिलाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गौरी गोपाल आश्रम के संचालक और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस मामले में कहा कि, आश्रम में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। कर्मचारी का अचानक पैर फिसलने से यह घटना हुई। इस हादसे में झुलसी सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।