मुजफ्फरनगर

*चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

मिशन शक्ति-5 कार्यक्रम
आज चौधरी छोटू राम पी जी कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में “मिशन शक्ति-5 “कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज की कई छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित पोस्टर और स्लोगन बनाए। कार्यक्रम में प्रोफेसर विजय कुमार ढाका , तथा महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. रेखा भावनानी, डॉ. रेनू और डॉ. सायोनिदास दास तथा डॉ पूजा गोयल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सभी छात्र /छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, स्वावलंबन और समानता बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने रचनात्मक पोस्टरों और नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के महत्व को उजागर किया। उन्होंने नारी शक्ति के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, समाज में महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की आवश्यकता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता फैलाना था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!