राष्ट्रीय

*थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 2 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*

*थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 2 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*

अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.10.2024 को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस चौकिंग जहीरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 215/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 17.10.2024 को थाना पुरकाजी पुलिस फलौदा से भूराहेडी हाईवे पर गस्त कर रही थी गस्त के दौरान जहीरपुर कट के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति थैला(झोला) लेकर खड़े दिखाई दिये जिनसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए जामातलाशी की गयी तो उनके पास 03 किलोग्राम अवैध चरस प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* कपिल पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* वसीम पुत्र महफूज अली निवासी मौ0 चन्देडी रोड मण्डी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
✅ *03 किलोग्राम चरस।(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये)*

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 नवीन कुमार गौतम थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 राम समझ राणा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0(प्रशिक्षु) राजीव सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1400 राहुल गिरी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2327 बोबी कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!