राष्ट्रीय

*उप जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में तहसील जानसठ के ग्राम दौलतपुर में ग्राम सभा की संपत्ति से हटवाया गया अवैध कब्जा*

*उप जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में तहसील जानसठ के ग्राम दौलतपुर में ग्राम सभा की संपत्ति से हटवाया गया अवैध कब्जा*

आज दिनांक *12.08.2024* को ग्राम दौलतपुर परगना भोकरहेडी तहसील जानसठ के खसरा संख्या-133 नौय्यत चकरोड से 0.0100हे० व खसरा संख्या-120 नौय्यत हडवाडा से 0.0200हे० इस प्रकार कुल 0.0300हे० ग्राम सभा सम्पत्ति पर सरफराज अली उर्फ भूरा पुत्र मुंशी निवासी ग्राम दौलतपुर द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया, अवैध निर्माण कर ग्राम सभा सम्पति को क्षति पहुंचायी गयी। उक्त भूमि पर अवैध कब्जाकर्ता को ग्राम सभा सम्पत्ति से पूर्व में अवैध कब्जा हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु अवैध कब्जाधारक द्वारा उक्त ग्राम सभा सम्पत्ति से अवैध कब्जा नही हटाया गया। उक्त अवैध कब्जाधारक के विरूद्ध के कार्यवाही हेतु सम्बन्धित क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित कर दिया गया। उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार के कुशल निर्देशन एवं तहसीलदार जानसठ सतीश चन्द बघेल व बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार भोपा तहसील जानसठ एवं सुनील कुमार राजस्व निरीक्षक मोरना व अंकित कुमार लेखपाल, सुरेशचन्द लेखपाल व अन्य लेखपालों व नोवेन्द्र सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना ककरौली व अन्य थाना से सम्बन्धित आवश्यक पुलिस बल की उपस्थिति में जे०सी०बी० के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाते हुये ग्राम प्रधान को ग्राम सभा सम्पति की भूमि सुपुर्द कर दी गयी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!