*मुजफ्फरनगर – सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के संगठन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के जिला अध्यक्ष बने शिव कुमार पाल*
*मुजफ्फरनगर - सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के संगठन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के जिला अध्यक्ष बने शिव कुमार पाल*

CBSE द्वारा बनाये गए CBSE स्कूलों के संगठन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स मुज़फ्फरनगर के जिले की एक मीटिंग आयोजित की गई।
मीटिंग में सर्वसम्मति से शिव कुमार पाल (प्रधानाचार्य सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल जोली रॉड) को CBSE स्कूलों के प्रधानाचार्यो के संगठन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स का जिला अध्यक्ष चुना गया। सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स CBSE द्वारा जिले के सभी CBSE स्कूलो को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए बनाया गया संगठन है। इसके द्वारा सभी स्कूल मिलकर बच्चो के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए योजनाएं बनाते हैं व जिला स्तर पर बच्चो में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके गुणों को विकसित करते हैं।
संगठन में सचिव पद के लिए हरेंद्र मालिक, उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार व गगन शर्मा, सहसचिव के लिए सोनिका आर्या व अर्जुन निर्वाल,कोषाध्यक्ष के लिए कमल शर्मा , बुढाना तहसील कॉर्डिनेटर के लिए अमित कुमार, जानसठ तहसील कॉर्डिनेटर के लिए नीतू सिंह व सह कॉर्डिनेटर रश्मि तेवतिया, खतौली तहसील कॉर्डिनेटर के लिए गरिमा सिंह व तरुणा , सदर तहसील कॉर्डिनेटर के लिए खुशबू शर्मा को चुना गया।
सभा मे इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनिल आर्य , सचिव संदीप मलिक, नीरज बालियान, अनघ सिंघल, अरविंद बालियान, दुष्यंत त्यागी, के के आनंद , अनुराधा गुप्ता,सुघोष आर्य, अकील अहमद, रुहामा अहमद, आदि cbse स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया।