राष्ट्रीय

CM Yogi Adityanath की मां अस्पताल में भर्ती, इन परेशानियों के कारण AIIMS ऋषिकेश में इलाज जारी

CM Yogi Adityanath की मां अस्पताल में भर्ती, इन परेशानियों के कारण AIIMS ऋषिकेश में इलाज जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम जिरियाट्रिक वार्ड में उनका इलाज कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की हेल्थ अपडेट को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था में होने वाली परेशानियां है। उन्हें रुटीन चेकअप के लिए ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की उम्र 85 साल है। योगी आदित्यनाथ की माता को मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है। एंजेल प्रशासन की माने तो नियमित जांच के लिए वह अस्पताल में आई है। इससे पहले मंगलवार को कई विभागों के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की मां की स्वास्थ्य की जांच की है। वहीं एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने भी पुष्टि की है कि सावित्री देवी अस्पताल में भर्ती हुई है।

उत्तराखंड में रहती है सीएम योगी की मां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 में 3 से 5 में तक उत्तराखंड दौरे पर गए थे। इसी दौरान 4 में को वह अपने पैतृक घर भी गए थे। यहीं पर उन्होंने अपनी मां से भी मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। मां और बेटे की यह मुलाकात कई सालों के बाद हुई थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!