राष्ट्रीय

Hamid Mir on Modi: रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी पत्रकार, मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान को अरब नस्ल बताकर अरब देशों को भड़का रहा था

Hamid Mir on Modi: रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी पत्रकार, मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान को अरब नस्ल बताकर अरब देशों को भड़का रहा था

एक फेमस पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण की गलत व्याख्या करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करा बैठे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए, पीएम मोदी ने अर्बन नक्सल सोच और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा था कि वे मां-बहनों के मंगलसूत्र को भी छीन लेंगे। हालांकि, एक समाचार शो की मेजबानी के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार हमीर अर्बन नक्सल शब्द और अरब नस्ल से जोड़ दिया। पीएम मोदी के बयान का वीडियो क्लिप काटकर हामिद मीर ने गलत व्याख्या करने की कोशिश की। हामिद मीर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अरब के लोगों से नफरत करते हैं। अर्बन नक्सल यानी अरब नस्ल के लोग मंगलसूत्र को भी नहीं बचने देंगे।

लोगों ने जमकर लगा दी क्लास

पाकिस्तानी पत्रकार ने इस शब्द को गलत समझ लिया। पत्रकार ने अपनी गलती को सुधारने की जहमत भी नहीं उठाई। भले ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट की झड़ी लग गई हो। लोगों ने उन्हें अर्बन नक्सली और अरब नस्ल शब्दों के बीच के अंतर से रूबरू करवाया। भारत के कई लोगों ने इस क्लिप को साझा करते हुए लिखा ‘पाकिस्तान के पत्रकार को हिंदी भी समझ नहीं आती है। कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में शिक्षा की इतनी कमी है कि वहां के लोग हलवा प्रिंट कपड़ा पहनने पर एक महिला को घेर लिए थे।

पीएम मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मां-बहनों के मंगलसूत्र को भी छीन लेगी। उन्होंने कहा था कि ये लोग पहले भी कह चुके हैं कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको ज्यादा संपत्ति मिलेगी। अर्बन नक्सल की सोच मां-बहनों का मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी।

IMG-20240214-WA0009
IMG-20240214-WA0010
IMG-20240214-WA0008

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!