स्वास्थय

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए पहली बार लॉन्च हुआ विटामिन डी इंजेक्शन

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए पहली बार लॉन्च हुआ विटामिन डी इंजेक्शन

हाल ही में एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ने दुनिया के पहले विटामिन डी इंजेक्शन को लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं कैसे फायदेमंद है यह टीका।

शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। कई बार दवाओं और खानपान के जरिए भी इसकी कमी पूरी नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए हाल ही में एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ने दुनिया के पहले विटामिन डी इंजेक्शन को लॉन्च किया है। इस इंजेक्शन के लॉन्च होने के बाद से शरीर मे होने वाली विटामिन डी की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस इंजेक्शन के बारे में।

विटामिन डी की कमी पूरी करने में कैसे फायदेमंद?
विटामिन डी की कमी पूरी करने में यह इंजेक्शन मददगार साबित हो सकता है।
कैंडिला फार्मास्युटिकल्स विटामिन डी की कमी को पूरा करने में तेजी से असर दिखाता है। ऐसे में आपको दर्द भी कम होता है।
जल्दी विटामिन डी की डोज लेने वालों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
इस इंजेक्शन को इस तरह बनाया गया है कि इसे लगाने के बाद आपको दर्द का एहसास बहुत कम या फिर न के बराबर होगा।
विटामिन डी की कमी एक गंभीर स्थिति साबित हो सकती है। इस समस्या से दुनियाभर में लगभग एक अरब लोग जूझ रहे हैं। विटामिन डी की कमी होने पर आपकी हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं।

विटामिन डी की कमी पूरा करने के तरीके
विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं।
इसके लिए आप सुबह 8 से 10 बजे तक धूप में बैठ सकते हैं। इससे शरीर को प्राकृतिक सनलाइट मिलती है, जिससे विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
इसके लिए आप अंडे के पीले भाग को खाने के साथ ही मछली भी खा सकते हैं।
इसके लिए आपको फॉर्टिफाड फूड्स का सेवन करना चाहिए जैसे गाय का दूध, संतरे का जूस और दही आदि।
विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, गोभी, सोयाबीन और कुछ तरह के सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!