राष्ट्रीय

Delhi के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, B Praak कर रहे थे जागरण में गायन, तभी गिर गया मंच, एक की मौत

Delhi के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, B Praak कर रहे थे जागरण में गायन, तभी गिर गया मंच, एक की मौत

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया है। कालकाजी मंदिर की परिसर में एक जागरण का आयोजन हो रहा था। जागरण के बीच में ही कीर्तन वाला मंच नीचे गिर गया। कीर्तन वाले मंच पर हुए इस हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में 17 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज मुहैया कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ये जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस की माने तो मंदिर परिसर में जागरण के दौरान यह घटना देर रात लगभग 12:30 बजे हुई है।

मशहूर सिंगर बी प्राक कर रहे थे जागरण
कालकाजी मंदिर में हो रहे इस जागरण में मशहूर सिंगर बी प्राक भजन गा रहे थे। इस जागरण में 1600 से भी अधिक भक्त पहुंचे थे जो हादसे के दौरान मंदिर परिसर में ही मौजूद थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि स्टेज को लकड़ी के पटरों और लोहे के खभों से बनाया गया था।

इसी बीच जागरण के दौरान स्टेज पर काफी अधिक संख्या में लोग चढ़ गए। स्टेज लोगों का भार नहीं सह पाया और ढह गया। इस मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि बीते 26 वर्षों से लगातार कालकाजी मंदिर में यह जागरण होता आया है। इस वर्ष बड़े स्तर पर कालकाजी मंदिर में इस जागरण का आयोजन किया गया था। इस आयोजन को लेकर कंपनी एडिशनल फोर्स भी मंगाई गई थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में जागरण का आयोजन किया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने बताया, कार्यक्रम के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मी तैनात किए गए थे। शनिवार रात को लगभग 12.30 बजे 1,500-1,600 लोग एकत्र हुए थे। आयोजकों और अति विशिष्ट लोगों के परिवारों के लिए मुख्य मंच के पास लोहे के फ्रेम के सहारे लकड़ी का ऊंचा मंच बनाया गया था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लगभग 12.30 बजे, यह मंच ढह गया। मंच पर वजन अधिक था इसलिए वह ढह गया और नीचे बैठे लोगों पर जा गिर। घटना में घायल हुए सभी लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर, सफदरजंग और मैक्स अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। 45 वर्षीय एक महिला को जब मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया उसकी मौत हो चुकी थी।’’

देव ने कहा कि दिल्ली पुलिस का अपराध दस्ते भी घटनास्थल पहुंचा। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337, 304ए और 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू की गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उनके विभाग को घटना के बारे में रात 12.45 बजे सूचना मिली। तीन दमकल गाड़ियों के साथ कई टीमघटनास्थल भेजी गईं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!