प्रख्यात’ और ‘विख्यात’ में क्या है अंतर? हिन्दी के महारथी ही दे पाएंगे सही जवाब, बाकी सब हो जाएंगे फेल!
प्रख्यात' और 'विख्यात' में क्या है अंतर? हिन्दी के महारथी ही दे पाएंगे सही जवाब, बाकी सब हो जाएंगे फेल!

‘प्रख्यात’ और ‘विख्यात’ में क्या है अंतर? हिन्दी के महारथी ही दे पाएंगे सही जवाब, बाकी सब हो जाएंगे फेल!
ये दोनों शब्द एक जैसे हैं पर इनमें अंतर है.
भाषाओं में कई ऐसे शब्द होते हैं जो एक जैसे दिखने में होते हैं, पर उनके अर्थ एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. अक्सर लोग ऐसे शब्दों को एक दूसरे की जगह इस्तेमाल करते हैं. इस वजह से लोगों को उन शब्दों के बीच का अंतर ही नहीं पता होगा. ऐसी ही दो शब्द प्रचलित हैं. एक को कहते हैं प्रख्यात, दूसरे को विख्यात
जिन लोगों का परिचय इस शब्द से है, वो ये तो जानते होंगे कि दोनों का अर्थ एक ही है, पर जो हिन्दी के महारथी हैं, वही जानते होंगे कि दोनों एक दूसरे से कितने अलग हैं. तो हम चुनौती देते हैं कि आप इन शब्दों के अंतर को बताइए, क्योंकि ये अंतर वही लोग बता पाएंगे, जो महारथी होंगे, बाकी लोग फेल हो जाएंगे.
कोरा पर लोगों ने ये कहा
योगेंद्र चौहान नाम के यूजर ने कहा- “प्रख्यात मतलब पॉपुलर (प्रसिद्धि) वर्तमान में, (इसमें वर्तमान होना आवश्यक है). विख्यात मतलब इतिहास में लिखा हुआ या इतिहास का प्रसिद्ध सर्वनाम (जो वर्तमान में भी हो सकता है, लेकिन इसमें इतिहास होना जरूरी है).जैसे:- काशी साहित्य और संस्कृति के लिए इतिहास में विख्यात था. काशी साहित्य और संस्कृति के लिए विख्यात है. (इसमें एक लंबा इतिहास अपने आप ही मेहसूस हो रहा है.) काशी साहित्य और संस्कृति के लिए प्रख्यात है (इसमें वर्तमान ही महसूस हो रहा है, या कुछ पहले का इतिहास का, एक लम्बा इतिहास का अनुभव नहीं हो रहा है.) मतलब विख्यात ज्यादा प्रासंगिक शब्द है इतिहास के लिये, बजाये प्रख्यात के.”