राष्ट्रीय

Election Result से पहले Share Market में दिख रही रौनक, Nifty ने रचा इतिहास

Election Result से पहले Share Market में दिख रही रौनक, Nifty ने रचा इतिहास

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से पहले कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में रौनक देखने को मिली है। शेयर बाजार के संसेक्स के बाद अब निफ्टी ने शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव नतीजों से पहले ही निफ्टी ने इतिहास रच दिया है। घरेलू बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। अनुकूल आर्थिक आंकड़ों और विदेशी कोषों की आवाक जारी रहने के बीच निफ्टी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

निफ्टी ने ये इतिहास एक दिसंबर को रचा है। निफ्टी इस दौरान रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा और इतिहास रचा। निफ्टी शुक्रवार को 1.99% या 395.40 अंक उछलकर 20,225.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी का ये रिकॉर्ड लेवल है। जानकारी के लिए बता दें कि निफ्टी ने 20 हजार का स्तर पार कर इतिहास रच दिया है। निफ्टी ने पहली बार 20 हजार का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड लेवल दर्ज किया है। इससे पहले 20 सितंबर को निफ्टी ने शानदार कीर्तिमान रचा था। इसने पहली बार 20 हजार के स्तर को पार किया है।

सेंसेक्स ने दर्ज किया मुकाम

इससे पहले ही 29 नवंबर को भी सेंसेक्स ने इतिहास रचा दिया था। सेंसेक्स पहली बार मार्के कैपिटलाइजेशन में चार ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा था। ये स्तर इसका ऑल टाइम हाई लेवल स्तर है। सेंसेक्स का मार्केट कैप 4.1 ट्रिलियन करोड़ रुपये के स्तर पर दर्ज हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को भी सेंसेक्स में इजाफा दर्ज हो रहा है। सेंसेक्स 67 हजार के स्तर को पार कर 67,181.15 पर खुला है। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।

इसके अलावा वहीं विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 8,147.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!