राष्ट्रीय

*आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

मूक बधिर एवं मन्द बुद्धि बच्चों के एकमात्र संस्थान आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान,विष्णु विहार,जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में आज दिनाँक 24 नवम्बर 2023 को बच्चों के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजक के प्रायोजक सिल्वर टोन पल्प एवं पेपर्स मुजफ्फरनगर के डायरेक्टर सम्यक जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्यक जैन एवं अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
प्रतियोगिता में मन्दबुद्धि एवं श्रवण विकलांग बच्चों के दौड़,रस्सा खींच,म्यूजिकल चेयर, छात्राओं की रस्सी कूद,बाल थ्रो, नींबू चम्मच के साथ दौड़,फुटबॉल एवं बैडमिंटन आदि का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंघल ने की। संचालन प्रधानाचार्य ब्रज मोहन शर्मा ने किया। विशेष अतिथि सम्यक जैन रहे। समारोह में लोकेश चन्द्रा, जय लाल शर्मा, बी. आर.शर्मा, श्याम लाल बंसल, पी,.के.गुप्ता, अरविन्द संगल,के.के.शर्मा, बी.एस. एन. एल.के सेवा निवर्त ए. जी.एम. राम बीर सिंह,रिटायर्ड जज बीना शर्मा, एवं दियांशी पुत्री दिव्या वर्मा ACMO उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता ने किया। बच्चों का सहयोग मीणा , रीना चौधरी, जीवनी बंसल, शारदा शर्मा, शर्मिष्ठा एवं शिवानी त्यागी ने किया। अंत मे सम्यक जैन ने सभी बच्चों को उपहार एवं मिष्ठान्न का वितरण किया एवं संस्थान में सदैव अपना सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!