ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर

शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज- 3 तथा हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज- 3 तथा हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज- 3 तथा हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ मनीष कुमार जैन ने बताया की संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को यह निर्णय लिया गया था की भारत की राजभाषा हिंदी होगी इसी की याद में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। उन्हें अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी का ज्ञान होना भी आवश्यक है क्योंकि यह हमारी मातृभाषा राष्ट्रभाषा व राजभाषा है। डॉ नेमचंद जैन ने हिंदी के भावनात्मक पहलू पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजिका एवं संचालिका डॉ सपना जैन हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा माध्यम हिंदी भाषा है। प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ट ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया हिंदी भाषा केवल बोलने में ही अच्छा माध्यम नही है बल्कि यह भाषा लिखित रूप में भी रोचक सरल और सहज है। कार्यक्रम में डॉ कमल किशोर सरीन ,डॉ अरविंद कुमार, डॉ नीरजा गुप्ता, दीप्ति जैन, डॉ अर्चना, डॉ विपिन बंसल, पारुल जैन, मुकुल जैन, संजीव जैन , सुधीर , नीलम इत्यादि शिक्षक एवं शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। पुनीत, विशु, मंतशा, काजल, तनु, सपना, हिमानी, शहरीन इत्यादि छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता किया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!