राष्ट्रीय

*एल्विस यादव को बताया ड्रग्स का बड़ा माफिया, मनीषा रानी के फोन में बताए गए सभी सबूत, फैजान ने किया दवा, FIR भी कराई दर्ज*

*एल्विस यादव को बताया ड्रग्स का बड़ा माफिया, मनीषा रानी के फोन में बताए गए सभी सबूत, फैजान ने किया दवा, FIR भी कराई दर्ज*

Faizan Anshari Vs Elvish Yadav: पिछले एक हफ्ते से प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस ओओटी विनर एल्विश यादव सांपों के जहर की तस्करी और अवैध रेव पार्टी के आरोप के बाद से ही सुर्खियों में हैं। एल्विश (Elvish Yadav) के खिलाफ भाजपा सांसद मेनका गांधी के NGO ने शिकयात दर्ज कराई थी, जिसके बाद यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने समन भेजा है। इस सबके बीच अब ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आई मनीषा रानी की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। दरअसल, अभिनेता फैजान अंसारी ने मनीषा के खिलाफ इसी मामले में FIR दर्ज करा दी है।

रेव पार्टी मामलें में नोएडा पुलिस की पूछताछ के बाद बिगड़ी Elvish Yadav की तबीयत, फैंस को लिखा ये संदेश

मनीषा का फोन जब्त करने की मांग
फैजान ने एल्विश (Elvish Yadav) को ड्रग डीलर करार देते हुए मनीषा को उनका साथी बता दिया है। इतना ही नहीं, फैजान ने मुंबई पुलिस आयुक्त को एक औपचारिक पत्र भी सौंपा है, जिसमें अधिकारियों से मनीषा के फोन को जब्त कर उसकी जांच करने के लिए कहा गया है। फैजान का दावा है कि मनीषा के फोन में एल्विश के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत हैं, जो यूट्यूबर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए सही साबित होंगे।

क्या है फैजान का दावा?
जूम के साथ बातचीत करते हुए फैजान ने एल्विश (Elvish Yadav) पर मनोरंजन जगत की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है, जिसका अब वह हिस्सा बन चुके हैं। फैजान ने कहा, “एल्विश एक ड्रग माफिया है और काफी समय से इसी काम को कर रहा है। हम सभी को साथ आकर इस मामले में कोई ठोस कदम उठाना होगा। “हालांकि, अभी मनीषा की ओर से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Rave Party-Drugs Case में एल्विश यादव को नोएडा पुल‍िस ने भेजा नोट‍िस, रेव पार्टी-ड्रग्स केस में होगी रिमांड…

दर्शकों को पसंद है Manisha-Elvish Yadav की जोड़ी
‘बिग बॉस OTT 2’ में मनीषा अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने शो में खूब मस्ती-मजाक किया था और उनकी जोड़ी को दर्शक एल्विश (Elvish Yadav) के साथ काफी पसंद करते थे। दोनों हाल ही में ‘बुलेरो’ गाने में साथ नजर आए थे, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दोनों अपने म्यूजिक वीडियो का प्रचार करने के लिए ‘बिग बॉस 17’ भी गए थे, जहां उन्होंने सलमान खान के साथ डांस किया।

ड्रग्स केस में आर्यन खान को लेकर Elvish Yadav ने दिया था ये ज्ञान, अब उड़ रहा मजाक…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
मनीषा बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की और ‘डांस इंडिया डांस’ का ऑडिशन भी दिया था। उन्हें टिक टॉक से लोकप्रियता मिली थी, लेकिन इस पर प्रतिबंध लग गया। फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाना शुरू किया और अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया। अब ‘बिग बॉस OTT 2’ के बाद से ही मनीषा सुर्खियों में रहती हैं और फिलहाल वह Elvish Yadav के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!