राष्ट्रीय

Odisha की राजनीति में कुछ नया होने वाला है! नवीन पटनायक द्वारा मोदी सरकार की तारीफ के मायने क्या?

Odisha की राजनीति में कुछ नया होने वाला है! नवीन पटनायक द्वारा मोदी सरकार की तारीफ के मायने क्या?

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और उनके “भ्रष्टाचार उन्मूलन के कदमों” की सराहना की। पटनायक द न्यू इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग ले रहे थे। मोदी सरकार को “10 में से 8” रेटिंग देते हुए, पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार को विदेश नीति और कई अन्य मामलों में किए गए कार्यों के कारण 10 में से 8 अंक देता हूं… साथ ही इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि नवीन पटनायक भाजपा के प्रतिद्वंद्वी हैं। ओडिशा में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम करती है। नवीन पटनायक की सरकार पर निशाना साधने का भाजपा की ओर से कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। बावजूद इसके नवीन पटनायक ने अगर केंद्र के मोदी सरकार जिस तरीके से तारीफ की है तो वाकई आने वाले सियासत के नए संकेत मिल रहे हैं। कुछ महीने में ही 2024 को लोकसभा चुनाव होना है। एक जमाने में नवीन पटनायक की बीजेपी और भाजपा ओडिशा में सत्ता में साझेदार थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हुए। भाजपा ओडिशा में लगातार अपने भविष्य को लेकर अपनी जड़ों को मजबूत कर रही है। इसका नुकसान नवीन पटनायक के पार्टी को भी हो रहा है। बावजूद इसके नवीन पटनायक ने बड़ा दिल दिखाया है और केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की है।

नवीन पटनायक की यह तारीफ तब आई है जब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 28 विपक्षी दलों ने इंडिया नामक एक गठबंधन बनाया है जिसका उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारना है। इस ब्लॉक ने नवीन पटनायक को भी गठबंधन का हिस्सा बनने को कहा था। लेकिन नवीन पटनायक लगातार कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाकर रख रहे हैं। हालांकि कई मोर्चों पर नवीन पटनायक केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन देते रहे हैं। राज्यसभा में जब भी मोदी सरकार को किसी बिल को लेकर नवीन पटनायक की पार्टी की जरूरत पड़ी है तो बीजेडी हमेशा केंद्र के साथ खड़ी रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!