अंतर्राष्ट्रीय

NIA का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त

NIA का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त

खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकवादी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को चंडीगढ़ और अमृतसर में गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त कर ली। भारत में गैरकानूनी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू को 2020 में वांछित आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। वह पंजाब में 20 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। वह पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर समेत कई भारतीय नेताओं को बार-बार धमकी दे चुका है।

आक्रामक विदेशी प्रजातियाँ ग्रह के लिए एक गंभीर खतरा हैं: अफ्रीका के लिए 4 प्रमुख संदेश
एनआईए अदालत के आदेश पर, चंडीगढ़ में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाले घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है। 2020 में भी उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी. जिसका मूल अर्थ यह था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकता था, लेकिन इस कदम के बाद पन्नू ने संपत्ति का मालिकाना हक खो दिया है। पन्नू की ये तमाम संपत्तियां एनआइए मोहाली कोर्ट के आदेश पर ज़ब्त की गई हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!