राष्ट्रीय

Weather Forecast Jharkhand: सभी जिलों में गर्जन व बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी, केवल इन जगहों पर होगी बारिश

Weather Forecast Jharkhand: सभी जिलों में गर्जन व बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी, केवल इन जगहों पर होगी बारिश

सभी जिलों में गर्जन व बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी, केवल इन जगहों पर होगी बारिश

आज झारखंड के लगभग सभी इलाकों में बारिश कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक को लेकर सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चाईबासा और जमशेदपुर में उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रांची और रामगढ़ में भी वर्षा होने का कोई अनुमान नहीं है। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे।

सभी जिलों में गर्जन व बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी, केवल इन जगहों पर होगी बारिश
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

रांची में न्यूनतम 23 और अधिकतम 29 डिग्री तापमान रहने का अनुमान
रामगढ़ में न्यूनतम 24.6 और अधिकतम 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान

झारखंड में आज किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में सभी जिलों में गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों राजधानी रांची में जमकर बारिश हुई लेकिन आज यहां वर्षा की संभावना कम है ।

जमशेदपुर में मौसम का हाल
चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, शाम के समय वर्षा की संभावना है।

पलामू में मौसम का हाल
इसके अलावा, पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतर हुई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान अपनी जगह पर बना है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।

शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी यहां मौसम की स्थिति में बदलाव देखने की उम्मीद कम है। यहां आज भी लोग भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं।

चतरा में मौसम का हाल
चतरा में आज सुबह से दोपहर तक धूप खिली रहेगी। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने हल्के व मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा। यहां अधिकतम 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!