राष्ट्रीय

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई का हुआ प्रमोशन, सेना के इस अहम पद पर हुए तैनात

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई का हुआ प्रमोशन, सेना के इस अहम पद पर हुए तैनात

आमतौर पर राजनीति में बड़े मुकाम हासिल कर चुके लोगों के बच्चे या फिर रिश्तेदार अक्सर राजनीति में या फिर किसी विभाग के ऊंचे पद पर कार्यरत मिलते हैं. इन सभी के बीच एक ऐसे भी नेता हैं, जिनका परिवार बेहद ही साधारण तरह से रहता है. हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की, जिन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जाता है. दरअसल सीएम योगी के छोटे भाई शैलेंद्र सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल अभी तक वह सुबेदार के पद पर तैनात थे. जिनका कुछ ही दिन पहले प्रमोशन हुआ है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सुबेदार शैलेंद्र सिंह बिष्ट को सेना में कुछ ही समय पहले प्रमोशन देते हुए सुबेदार मेजर के पद पर प्रमोशन मिला है. वर्तमान में वह गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सूबेदार मेजर पद पर प्रमोट हुए शैंलेन्द्र सिंह बिष्ट का पद गढ़वाल रेजिमेंट में सर्वोच्च गैर-कमीशन अधिकारी रैंक है. सुबेदार मेजर बने शैलेंद्र सिंह बिष्ट इससे पहले उत्तराखंड में चीन सीमा से लगने वाले माणा में तैनात थे.

बचपन से थी देशसेवा की इच्छा

सुबेदार मेजर बने शैलेंद्र सिंह बिष्ट बचपन से ही देशसेवा के लिए प्रेरित थे. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यहीं कारण था कि वह स्काउट गाइड में शामिल हुए थे. पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट यूनिट स्थानीय व्यक्तियों को सैनिकों के रूप में भर्ती कर सेना में शामिल करती है. सुबेदार मेजर बने शैलेंद्र सिंह बिष्ट इसी का हिस्सा हैं.

साधारण जीवन बिता रहा सीएम योगी का परिवार

फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार बेहद ही साधारण तरह से अपना जीवन बिता रहा है. योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे और उनका माता गृहणी हैं. सीएम योगी की एक बहन शशि पयाल माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय की दुकान चला कर अपना परिवार पाल रही हैं. इसी पता चलता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार कितना साधारण जीवन बिता रहा है.

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!