G20 Summit में तीन दिन का है प्रोग्राम, आठ से 10 सितंबर के बीच Delhi में क्या होगा, जानें पूरी डिटेल यहां…
G20 Summit में तीन दिन का है प्रोग्राम, आठ से 10 सितंबर के बीच Delhi में क्या होगा, जानें पूरी डिटेल यहां...

देश की राजधानी दिल्ली सबसे बड़े आयोजन के लिए तैयार है। नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी देश और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत में आठ सितंबर की रात क पहुंच जाएंगे।
इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस और मेक्सिको से उनके प्रतिनिधि भारत आएंगे। भारत इस जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी पहली बार कर रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सम्मेलन के लिए भारत पहुंचने वाले राष्ट्राध्यक्षों में सबसे पहले होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वो दिन भर यहीं रहेंगे। वैसे ये जानकारी नहीं मिली है कि वो दिन भर क्या करेंगे। हालांकि माना जा रहा कि वो इस दिन अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते है। वहीं होटल में ही कुछ विशेष अतिथियों से उनकी मुलाकात हो सकती है। इस दौरना वो प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे या नहीं इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
ये है पूरा प्रोग्राम
आठ सितंबर को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
आठ सितंबर की रात को सभी राष्ट्राध्यक्षों और समूह के अन्य प्रतिनिधिमंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक परफॉर्मेंस विदेशी मेहमानों के सामने प्रस्तुत की जाएंगीं। माना जा रहा है कि आठ सितंबर को होने वाला ये कार्यक्रम कुल दो घंटों का होगा।
नौ सितंबर हो होगा बैठकों का दौर
नौ सितंबर को से जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हो जाएगा। इस दिन बैठकों का दौर लगातार जारी रहेगा। पूरे जी20 समिट का ये दिन सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान समूह की कुल तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
इस सम्मेलन के दौरान होने वाली बैठकों के बीच ब्रेक भी लिया जाएगा। इस दौरान सभी देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस बातचीत के लिए भी सभी को पर्याप्त समय मिलेगा। माना जा रहा है कि सम्मेलन के दौरान कुल 50 द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।
इस दौरान समूह के देशों की अलग से बैठक होगी। बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित जितने भी कार्यक्रम हैं सभी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे। भारत मंडपम में सभी कार्यक्रमों के लिए अलग से हॉल भी बनाए गए है। दिन भर बैठकों का दौर खत्म होने के बाद नौ सितंबर की रात को ही राष्ट्रपति भवन में सभी राष्ट्राध्यक्षों के लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया गया है।
10 सितंबर को राजघाट जाएंगे
सम्मेलन खत्म होने के बाद 10 सितंबर को सभी राष्ट्राध्यक्षों का राजघाट जाने का कार्यक्रम है। यहां सभी का ग्रुप फोटो लिया जाएगा। बता दें कि इस तरह ग्रुप फोटो लेना जी20 सम्मेलन का हिस्सा रहा है। हालांकि इसे जी20 सम्मेलन की अनौपचारिक रस्म माना जाता है। इस अंतिम दिन ही जी20 की एक और बैठक होगी। इसके बाद सभी देशों का मिलकर बयान आएगा, जिसमें पूरे सम्मेलन का नतीजा बताया जाएगा। इसके बाद दोपहर तक सभी राष्ट्राध्यक्ष अपने देश रवाना होने लगेंगे।