राष्ट्रीय

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपने पुराने 12 तुगलक लेन बंगले में लौटने से किया इनकार, अब इस पर है नजर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपने पुराने 12 तुगलक लेन बंगले में लौटने से किया इनकार, अब इस पर है नजर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में संसद की सदस्यता खोने के बाद अपना सरकारी आवास खो दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई। साथ ही साथ उन्हें उनका पूराना बंगला भी अलॉट कर दिया गया था। हालांकि, अब अबर है कि नई दिल्ली के 12 तुगलक लेन स्थित अपने बंगले में राहुल गांधी वापस नहीं जाना चाहते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को कहा। गांधी ने संसद आवास समिति को लिखे एक पत्र में अपने पूर्व सांसद बंगले में लौटने से इनकार कर दिया है।

विवादास्पद ‘मोदी’ टिप्पणी के कारण अपनी सदस्यता खोने से पहले गांधी 19 साल तक 12 तुगलक लेन के टाइप 7 बंगले में रहे थे। हालांकि, उसे अब लेने से वह मना कर रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, हाउसिंग कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता को 7 सफदरजंग लेन और 3 साउथ एवेन्यू बंगले का भी विकल्प दिया गया है। गांधी की उच्च स्तरीय सुरक्षा के मद्देनजर उनकी टीम ने दोनों बंगलों का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ 7 सफदरजंग लेन स्थित बंगला देखने गए थे।

इससे पहले, गांधी ने अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान बाहर निकाल लिया था और 22 अप्रैल को 12, तुगलक लेन बंगले की चाबियां लोकसभा सचिवालय को सौंप दी थीं। गांधी ने घर खाली करने के बाद कहा, “हिंदुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल के लिए यह घर दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।” पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को मोदी उपनाम वाली टिप्पणी के लिए सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा के बाद अयोग्य ठहराए जाने के बाद 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!