राष्ट्रीय

Mumbai में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होगी AAP, Arvind Kejriwal ने की पुष्टि

Mumbai में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होगी AAP, Arvind Kejriwal ने की पुष्टि

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। आपको बता दें कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए 26 विपक्षी दल एक मंच पर आए हैं। अपने गठबंधन का नाम उनकी ओर से इंडिया रखा गया है। हाल में ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव देखने को मिली। कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि ऐसे में इंडिया गठबंधन का क्या मतलब है।

इसके बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी मुंबई को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। हालांकि अब केजरीवाल ने साफ किया है कि हम मुंबई जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी वो आपको बताया जाएगा। मुंबई में सीट-बंटवारे का फॉर्मूला मुख्य एजेंडा होगा। मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जिस व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है वह मुख्य रूप से राज्य-विशिष्ट होगी, जिसमें यथासंभव अधिक से अधिक सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा करने पर जोर दिया जाएगा।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अड़चनें बनी रहने के बावजूद सीट बंटवारे के लिए जीत की संभावना के मुख्य कारक को ध्यान में रखा जाएगा। उदाहरण के लिए, केरल में वामपंथी और कांग्रेस प्रमुख हैं जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर है। एक और नेता ने कहा कि “केरल में सीट बंटवारे के मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस और वामपंथी दोनों अपने मतभेदों को दूर करेंगे।”

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!