Malabar Exercise India Japan US Australia: Quad देशों के युद्धाभ्यास का आगाज, भारत, जापान और अमेरिका के युद्धपोत, ड्रैगन की निकलेगी हेकड़ी
Malabar Exercise India Japan US Australia: Quad देशों के युद्धाभ्यास का आगाज, भारत, जापान और अमेरिका के युद्धपोत, ड्रैगन की निकलेगी हेकड़ी

एक तरफ एलएसी पर भारत की सेना चीन की हर हिमारत का जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ भारत अपने दोस्तों के साथ पूरी दुनिया में चीन के खिलाफ एक सैन्य गठबंधन बनाने में भी जुटा हुआ है। केवल इतना ही नहीं भारत, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना युद्धाभ्यास भी करती दिख रही है। बहुपक्षीय मालाबार 2023 का आगाज हो गया। इस नौसनिक अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के महाविनाशक युद्धपोत और सबमरीन का शिकार करने वाले पी 8 विमान हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुआ ये अभ्यास 21 अगस्त तक चलेगा।
दो चरण में युद्धाभ्यास
भारतीय नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार ये अभ्यास दो चरणों में होने जा रहा है। इसमें पहला हार्बर चरण होगा और दूसरा समुद्री चरण। पहले चरण में चारों देशों के नौसैनिक एक दूसरे के शिप में जाएंगे और पेशेवर आदान प्रदान होगा। इसके अलावा समुद्री चरण के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में बहुत उच्च स्तर का अभ्यास किया जाएगा। युद्ध के खेल इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में आते हैं। इंडो-पैसिफिक में बीजिंग की आक्रामक चाल चार लोकतंत्रों के एजेंडे में सबसे ऊपर है।
कैसे शुरु हुआ मालाबार युद्धाभ्यास
मालाबार नौसेना अभ्यास पहली दफा 1992 में एक द्विपक्षीय भारतीय नौसेना संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना ड्रिल के रूप में हुआ था। इसका उद्देश्य चीन के आक्रामक रुख के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र खासकर साउथ चाइना सी में नौवहन की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना था। मालाबार युद्धाभ्यास का हिस्सा जापान 2015 में बना था। बाद में इसमें आस्ट्रेलिया ने भी हिस्सा लिया। मालाबार में हिस्सा लेने वाले चारों देश क्वाड का हिस्सा हैं।