ताजा ख़बरेंनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार जून 2022 तक एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक निर्माण इकाइयों को करेगी बंद

दिल्ली सरकार जून 2022 तक एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक निर्माण इकाइयों को करेगी बंद

दिल्ली सरकार जून 2022 तक एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक निर्माण इकाइयों को करेगी बंद

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार इस साल 31 अक्टूबर तक एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कूड़े वाले स्थानों और ऐसी चीजों के जल निकायों और नालों में प्रवेश करने वाले स्थानों की पहचान करेगी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 30 जून, 2022 तक राजधानी में सभी एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं बनाने वाले कारखानों को बंद कर दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय और पर्यावरण और शहरी विकास विभाग अन्य विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेंगे और पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियां और पुनर्नवीनीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार करेंगे।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की 12 अप्रैल की अधिसूचना में कहा गया है कि एक जुलाई, 2022 से पॉलीस्टाइरिन और विस्तारित पॉलीस्टाइरिन सहित पहचान की गई एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार की मसौदा योजना के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) 31 अक्टूबर तक कूड़े के ढेर की पहचान करेंगे और उनके संग्रह और प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!