राष्ट्रीय

Weather Update Live: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक ‘जलप्रलय’, दिल्ली के बाद अब नोएडा में बाढ़ का खतरा; कई घर डूबे

Weather Update Live: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक 'जलप्रलय', दिल्ली के बाद अब नोएडा में बाढ़ का खतरा; कई घर डूबे

Weather Update Live: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक ‘जलप्रलय’, दिल्ली के बाद अब नोएडा में बाढ़ का खतरा; कई घर डूबे

पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश का सितम जारी।
दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा गहराया, नोएडा के निचले इलाकों में भी पानी भरा।

IMD ने गुजरात के लिए भी जारी किया अलर्ट।

महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया है। इसके चलते कई घर और गाड़ियां आधी से ज्यादा जलमग्न हो गई हैं।

पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी गंभीर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण कारें आधी पानी में डूब गईं।

मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल के लिए मुंबई (Mumbai Weather) में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा
भारी बारिश का असर देश के ज्यादातर राज्यों में दिख रहा है। असम के गुवाहाटी में भी ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

उत्तरकाशी में भारी बारिश से भारी नुकसान
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के निवासियों के बुनियादी ढांचे और आजीविका को काफी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रोहिला ने कहा कि मानसून की भारी बारिश ने जिले के कई इलाकों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। जिले में 50 सड़कें और लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

अहमदाबाद में कुछ इलाकों में जलभराव
गुजरात में भारी बारिश के कारण अहमदाबाद में कुछ इलाकों में जलभराव देखा गया।

उत्तराखंड में भूस्खलन, आराकोट-हिमाचल प्रदेश मार्ग हुआ अवरुद्ध
उत्तराखंड के आराकोट बाजार के पास भारी भूस्खलन के कारण आराकोट-हिमाचल प्रदेश मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उत्तरकाशी की एसपी अर्पण यदुवंशी ने मानसून अलर्ट को देखते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण एनएच 5 पर तीन जगह आवाजाही रुकी
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण किन्नौर और शिमला जिलों में तीन स्थानों पर एनएच 5 अवरुद्ध हो गया। निगुलसारी में राजमार्ग को ठीक करने का काम जारी है।

मूसलाधार बारिश से जूनागढ़ के लोग परेशान
गुजरात में मूसलाधार बारिश के कारण जूनागढ़ के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति है। कई जगह लोग फंस गए हैं। वहीं एक जगह अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया डूबा हुआ दिख रहा है।

नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़
यूपी के नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई निचले इलाकों में पानी घुस जाने से घर डूब गए हैं। अब लोग मुश्किल से बाहर निकल रहे हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से पार
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। अब जलस्तर 205.75 मीटर हो गया है।

पुराने यमुना के पुल (लोहा पुल) की तस्वीरें सामने आई है।

रायगढ़ के इरशालगढ़ में भूस्खलन के बाद आज भी NDRF का बचाव अभियान जारी
Weather Update Live रायगढ़ के इरशालगढ़ में भूस्खलन के बाद आज भी NDRF का बचाव अभियान जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ के इरशालगढ़ में NDRF द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। IMD ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जूनागढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति, एनडीआरएफ चला रही बचाव अभियान
गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति है। जूनागढ़ जिले में जलजमाव के चलते लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोग फंस भी गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम क्षेत्र में बचाव अभियान चला रही है।

नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, आसपास के कई घर डूबे
यूपी के नोएडा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है। दरअसल, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई घर डूब गए हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

पटना समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सारण, गोपालगंज, सुपौल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अरवल, गया, नालंदा, भभुआ, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच सिरोबगढ़ में भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है।

Gujarat Rain वडोदरा में भारी बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी
गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के कछार गांव में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ जैसी स्थिति
महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक बन गए हैं। मुंबई, पालघर, ठाणे और यवतमाल में जलभराव के चलते कई घर और गाड़ियां डूब गई। कई लोग भी पानी में फंस गए।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यवतमाल में हालात चिंताजनक बन गए हैं और बाढ़ जैसी स्थिति है। लगातार बारिश के कारण कई लोग अपने घरों में फंस गए। इनको बचाने के लिए वायुसेना ने शनिवार को बचाव अभियान चलाया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!