स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान, अनुराग ठाकुर बोले- स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान, अनुराग ठाकुर बोले- स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल रहे।
#WATCH | Union Ministers Anurag Thakur, Mansukh Mandaviya, and Kiren Rijiju ride bicycles from Major Dhyan Chand National Stadium to Akbar Road during the 'Pedal for Health' programme organized as part of 'Azadi ka Amrut Mahotsav', in Delhi pic.twitter.com/MwWKO3fmP1
— ANI (@ANI) August 14, 2021
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पैडल फॉर हेल्थ से आपका स्वास्थ्य बनता है और नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो देश का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। हम आज़ादी के 75 साल मनाने जा रहे हैं, इस अवसर पर आज 75 शहरों में साइकिलिंग की शुरुआत हुई है।
वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है।