राष्ट्रीय

बाढ़ प्रभावित इलाके में 1000-1500 लोग फंसे हुए हैं’, केजरीवाल से गंभीर का सवाल- आपने बुनियादी ढांचे पर कितना खर्च किया

बाढ़ प्रभावित इलाके में 1000-1500 लोग फंसे हुए हैं', केजरीवाल से गंभीर का सवाल- आपने बुनियादी ढांचे पर कितना खर्च किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने में हस्तक्षेप करने की मांग की। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बात की है। हालांकि, वह इसको लेकर केंद्र पर आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।

1000-1500 लोग फंसे हुए हैं
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मयूर विहार फेज I के पास बाढ़ प्रभावित इलाके में बच्चों सहित 1000-1500 लोग फंसे हुए हैं। मैंने उन्हें बचाने के लिए नाव उपलब्ध कराने के लिए डीएम से बात की है। दिल्ली के लोग हमारी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री से सवाल किया जाना चाहिए कि उनकी सरकार ने शहर के बुनियादी ढांचे पर कितना पैसा खर्च किया है। यह समय राजनीति करने का नहीं है।

भाजपा ने क्या कहा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब जब दिल्ली पर कोई विपत्ति आती है तो अरविंद केजरीवाल गायब हो जाते हैं- चाहे वो कोरोना का समय हो या फिर यमुना जी में आई बाढ़। उन्होंने कहा कि केजरीवाल प्री-मानसून के नाम पर जो बजट आवंटित हुआ उसका ऑडिट करवाएं। केजरीवाल श्वेत पत्र जारी करें कि नालों की कितनी सफाई हुई और उनमें से कितनी गाद निकाली गई। भाजपा दिल्ली की जनता की सेवा में तत्पर है। अरविंद केजरीवाल कितनी भी ओछी राजनीति कर लें हमें जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकते।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!