ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

विस्तारकों के जरिए उत्तर प्रदेश की सत्ता पर फिर काबिज होगी भाजपा? यह रहा पूरा प्लान

विस्तारकों के जरिए उत्तर प्रदेश की सत्ता पर फिर काबिज होगी भाजपा? यह रहा पूरा प्लान

विस्तारकों के जरिए उत्तर प्रदेश की सत्ता पर फिर काबिज होगी भाजपा? यह रहा पूरा प्लान

देश की सबसे बड़ी पार्टी और फिलहाल सत्ता में मौजूद भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तैयारी में जुटी हुई है। खबर यह है कि मिशन 2022 को पूरा करने के लिए भाजपा एक बार फिर से विस्तारकों का सहारा लेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर विस्तारकों का चयन चल रहा है। लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारकों की तैनाती की जाएंगी। नए विस्तारकों को प्रशिक्षण देने का भी काम जारी है। साथ ही साथ पुराने विस्तारकों के साथ रणनीति बनाई जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में विस्तारकों की क्या भूमिका रहेगी? भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी विस्तारको को मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि विस्तारक भाजपा के लिए पूर्णकालिक काम करने वाले सदस्य होते हैं जो पार्टी से अलग रह कर अपना काम करते हैं।

चुनाव में भाजपा के लिए काम करने वाले आरएसएस के अनुषांगिक संगठन जैसे कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे इकाइयों से जुड़े लोग पार्टी के लिए चुनाव में काम करते हैं। यह वह सदस्य होते हैं जो पूर्णकालिक काम करने की इच्छा रखते हैं। इनकी रिपोर्टिंग स्थानीय स्तर पर ना होकर प्रादेशिक स्तर पर होती है।

2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की सहायता के लिए विस्तारकों की फौज तैनात की गई थी। यह कल्पना तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह की थी। चुनाव बाद इसका नाम विस्तारक रखा गया। विस्तारक दिए गए विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी को निभाने के लिए चुनाव संपन्न होने तक वहीं निवास करते हैं। उनके निवास और भोजन तक की जिम्मेदारी संगठन के होते हैं। विस्तारक पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद की भूमिका का निर्वहन करते हैं। विस्तारक भाजपा के लिए सियासी जमीन तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उत्तर प्रदेश के 403 सीटों के लिए भाजपा विस्तारकों की तैनाती कर रही है। विस्तारकों की नियुक्ति और तैनाती की भूमिका में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का अहम योगदान हो रहा है। फिलहाल गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के 62 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 विस्तारक नियुक्त किए जा चुके हैं। इन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य भी शुरू हो गया है। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद यह दिए गए विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और वहां अपना कार्यभार संभालेंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!