*चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी*
*चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी*

मिली जानकारी के अनुसार हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ मेरठ के दौराला थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताया गया है कि परमधाम न्यास आश्रम एवं हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। चंदन चौधरी पुत्र राम सिंह चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि महाराज चंद्रमोहन ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया है
यह मामला 2019 का बताया गया है जिसमें नोएडा की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर परमधाम न्यास के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मेरठ में स्थित परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्रमोहन महाराज पर नोएडा निवासी एक महिला ने 2019 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिसको लेकर इस मामले में दंपती लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे थे।
यह भी आरोप है कि मामले को दबाने के लिए महिला के पति को एक मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। जेल से आने के बाद महिला के पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के निर्देश पर महिला की तहरीर पर थाना दौराला पुलिस ने परमधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा किया, फिलहाल मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है