राष्ट्रीय

गाय की जान बचाने के लिए नहीं की वर्दी की भी चिंता, नमाजियों के साथ मिलकर Police अधिकारी ने नाले से निकाला बाहर

गाय की जान बचाने के लिए नहीं की वर्दी की भी चिंता, नमाजियों के साथ मिलकर Police अधिकारी ने नाले से निकाला बाहर

बकरीद के मौके पर नमाजियों को एक गाय नाले में फंसी दिखाई दी। इस गाय को बाहर निकालने के लिए नमाजियों ने पुलिस के साथ काम किया और उस गाय की जान बचाई। ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बताई जा रही है जहां इंसानियत की मिसाल नमाजियों और पुलिस ने पेश की है।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद-रामपुर रोड के पास बने नालमे में एक गाय फंस गई थी। इस गाय को पास के ही थाने कटघर के चौकी इंचार्ज और नमाजियों ने देखा। गाय को परेशानी और मुसिबत में पुलिस और स्थानीय लोगों से नहीं देखा गया, जिसके बाद गाय को सकुशल नाले से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई।

इसी कड़ी में बकरीद के मौके पर नमाज अदा कर आ रहे लोगों ने जूते उतारकर सीढ़ी लगाई और नाले में उतरे और गाय को नाले से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान एक मोटी रस्सी की मदद से गाय की जान बचाने की कोशिश की गई। पुलिस और लोगों की एक घंटे की जीतोड़ मेहनत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक गाय नाले के दलदल में अधिक फंस गई थी। ऐसे में लोगों का उसको बाहर निकालना संभव नहीं था। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। चौकी इंचार्ज व बकरीद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों ने अपने कपड़ों की चिंता किए बिना गाय की जान बचाने की कोशिश की। कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गाय का किया गया इलाज

गाय के गड्डे में गिरने, दलदल में फंसे होने और बाहर निकलने के दौरान गाय को काफी समस्या व चोटों का सामना करना पड़ा था। गाय को बाहर निकालने के बाद उसे साफ पानी से नहलाया गया। उसका पशु चिकित्सक से इलाज करवाया गया, जिसके बाद गाय की स्थिति में सुधार है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!