मुजफ्फरनगर

चरथावल पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे 315 बोर मय 12 कारतूस व 01 चाकू बरामद

चरथावल पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे 315 बोर मय 12 कारतूस व 01 चाकू बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी चरथावल अभिजीत व क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.06.2023 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा 04 शातिर अभियुक्तों को टाण्डा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण किसी संगीन घटना को अंजाम देने के लिए टाण्डा पुल पर एकत्रित हुए थे। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 12 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*
*1-* उदित राणा पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम गोगवान थाना बाबरी जनपद शामली हाल पता मकान नं0 624 आवास बिकास कालोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
*2-* अजय उर्फ अवी पुत्र स्व0 शीशपाल निवासी ग्राम बतौड थाना बरबाला जिला पंचकुला हरियाणा हाल पता मौहल्ला हकीकत नगर पंजाबी बाग थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
*3-* विजय पुत्र किरण पाल निवासी ग्राम हरड थाना थाना भवन जनपद शामली।
*4-* अजय पुत्र किरण पाल निवासी ग्राम हरड थाना थाना भवन जनपद शामली।

*बरामदगी का विवरण–*
➡️ 03 तमंचे 315 बोर मय 12 जिन्दा कारतूस।
➡️ 01 चाकू।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* व0उ0नि0 रेशमपाल सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2-* है0का0 393 सुशील कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3-* है0का0 700 अरूण कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4-* का0 1311 गौरव पूनिया थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*5-* का0 2084 सोनवीर सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!