राज्य

69 करोड़ की धोखाधड़ी में रमेश नागपाल गिरफ्तार

69 करोड़ की धोखाधड़ी में रमेश नागपाल गिरफ्तार

सहारनपुर हिस्ट्रीशीटर सन्नी नागपाल के पिता रमेश नागपाल को 69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक वर्ष की सजा हुई है। सजा का वारंट मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि नागपाल को ट्रांजिट रिमांड के बाद मुंबई भेजा जाएगा।

रमेश नागपाल ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड मुंबई की फ्रैंचाइजी लेने के मामले में 69 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में मुंबई में ही मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई मुंबई की अदालत में हुई जिसमें नागपाल को तीन अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिया गया। रमेश नागपाल को एक वर्ष की सजा सुनाई थी। साथ ही 62.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुबंई की अदालत ने सजा का वारंट सहारनपुर पुलिस को भेजा। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमेश नागपाल निवासी जाफरनवाज सब्जी मंडी कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जल्द ही मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड के बाद रमेश नागपाल को मुंबई ले जाएगी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रमेश नागपाल को जेल भेज दिया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!