[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेडा का वार्षिक निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों का किया सत्यापन, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 5.05.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा थाना सिखेडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना सिखेडा पर मिशन शक्ति केन्द्र को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता की समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया,

गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सिखेडा में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान सभी चिन्हित हिस्ट्रीशीटर थाने पर उपस्थित रहे। उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई तथा उनके आचरण की समीक्षा की गई।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This