[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण, नवांतुक आरक्षियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के दृष्टिगत संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.05.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान थाना तितावी पर नियुक्त नवांतुक पुरूष एवं महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली एवं ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने आरक्षियों को महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुनने तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

▶️ इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित एण्टी रोमियो टीमों की कार्यवाही, विद्यालयों/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चलाए जा रहे चेकिंग एवं जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गयी।  उनके  द्वारा निर्देशित किया गया कि एण्टी रोमियो टीम नियमित रूप से सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करे तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

 

▶️ पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र, संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है, इसलिए प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष तितावी श्री प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This