[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर 118 वाहनों के किए चालान

Share This Article

दिनांक 03.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अस्पताल चौराहे से घास मंडी से अंसारी रोड से नोवेल्टी चौक से अस्पताल चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 118 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

*जनसंदेश-* यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि-

✅ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।

✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं।

✅ वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।

✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

✅ तीन सवारी न बैठाएं।

✅ वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।

✅ निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

डॉ. श्वेता कौशिक ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुजफ्फरनगर ) ने डॉक्टरों के स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप हुए ते अधिकतम 12 घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने की मांग उठाई।

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

डॉ. श्वेता कौशिक ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुजफ्फरनगर ) ने डॉक्टरों के स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप हुए ते अधिकतम 12 घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने की मांग उठाई।