महिला हॉकी खिलाड़ियों को 31-31 लाख देगी MP सरकार, कोच बोले- हमारी चैंपियन के लिए अच्छी खबर
महिला हॉकी खिलाड़ियों को 31-31 लाख देगी MP सरकार, कोच बोले- हमारी चैंपियन के लिए अच्छी खबर


टोक्यो ओलंपिक समाप्त हो गया है। भारत ने इस ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। लेकिन इस ओलंपिक में सबसे ज्यादा चर्चा हॉकी टीम खासकर महिला हॉकी टीम की रही। महिला हॉकी टीम अपने जुझारूपन और दिलेरी से इतिहास रखने में कामयाबी हासिल की। हालांकि यह बात भी सच है कि उनका इस ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना। भारतीय महिला हॉकी टीम को लेकर देश में तरह-तरह के सम्मान का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भारतीय महिला टीम के लिए पुरस्कार का ऐलान किया है। शिवराज ने कहा कि हमारी महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। वे भले ही हार गए हों, लेकिन उन्होंने देश का दिल जीत लिया। हमने तय किया है कि इस टीम की सभी सदस्य बेटियों को 31-31 लाख रुपये की निधि से सम्मानित किया जाए। मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारी बेटियां जीतेंगीं।
इसी पर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच रहे शोर्ड मारिन ने बड़ा बयान दिया है। शोर्ड मारिन ने कहा कि हमारी चैंपियन के लिए यह अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को 31-31 लाख रुपए देने की घोषणा की है जो थोड़े अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में उसे 4.3 से हरा दिया। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही सफलता के नये मानदंडों को छू लिया था। कांस्य पदक जीतने के करीब भी पहुंची लेकिन रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता दुनिया की चौथे नंबर की ब्रिटिश टीम ने उसके साथ करोड़ों भारतीयों का भी दिल तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले ही भारतीय पुरूष टीम ने जर्मनी को 5.4 से हरााकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था।
Dear @ChouhanShivraj Sir what a beautiful recognition and gesture for our team! ?? pic.twitter.com/Qv0lOupThB
— Sjoerd Marijne (@SjoerdMarijne) August 8, 2021
भारतीय महिला टीम ने भी दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हाफटाइम तक 3.2 की बढत बना ली। ब्रिटेन ने हालांकि दूसरे हाफ में जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारतीयटीम ने पांच मिनट के भीतर तीन गोल किये। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल दागे। ब्रिटेन के लिये एलेना रायेर ने 16वें, साारा रॉबर्टसन ने 24वें, कप्तान होली पीयर्ने वेब ने 35वें और ग्रेस बाल्डसन ने 48वें मिनट में गोल दागे।
