अंतर्राष्ट्रीय

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश’, राजनाथ बोले- वह दिन अब दूर नहीं जब हम…

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश', राजनाथ बोले- वह दिन अब दूर नहीं जब हम...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में हैं। लखनऊ में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर संगोष्ठी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जौर देते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब तकनीक का नाम नया योद्धा युद्ध में आया है, तब हमें कहीं और आगे बड़ा सोचने की आवश्यकता है। हमें क्षितिज से परे सैन्य साजो-सामान के क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता है। जितने महत्वपूर्ण हमारे सैनिकों का शौर्य और प्रदर्शन है, उतने ही महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म, उपकरण और नई-नई तकनीकें भी हैं।

आत्मनिर्भर बन रहा भारत
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ज़मीन से लेकर आसमान तक, कृषि मशीनों से लेकर क्रायोजेनिक इंजन तक, हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। हमने इस बात को भलीभांति समझा है कि लगातार तेजी से बदलती दुनिया में आत्मनिर्भरता हमारे लिए कोई विकल्प नहीं है बल्कि यह एक जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेना और सैन्य संबंधित साजो सामान की जब बात आती है, तो इसमें भारत जैसे देश का आत्मनिर्भर होना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना करने के साथ-साथ युद्ध के नए आयाम का सामना कर रहे हैं।

सेना सबसे महत्वपूर्ण अंग
राजनाथ ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सेना सबसे महत्वपूर्ण अंग होती है। एक सशक्त सेना के बगैर आप न तो अपने राष्ट्र की सीमा की सुरक्षा कर सकते हैं, और न ही अपनी सभ्यता व संस्कृति की। उन्होंने कहा कि सन 1971 के war में जब हमें साजो-सामान की सबसे अधिक जरूरत हुई, तो हमें साजो-सामान देने से इंकार कर दिया गया। हमें दूसरा रास्ता खोजना पड़ा। कारगिल युद्ध का उदाहरण लीजिये। जिस समय हमारी सेनाओं को साजो-सामान की सख्त जरूरत हुई, उस समय वे देश हमें शांति का पाठ पढ़ाने लगे, जो पारंपरिक रूप से हमें हथियार आपूर्ति करते आ रहे थे। कहने का मतलब कब कोई देश जरूरत के समय पीठ दिखा दे, कोई भरोसा नहीं है। इसलिए अपने आप को मज़बूत करने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प ही नहीं है

2047 तक विकसित भारत का सपना
भाजपा नेता ने कहा कि देश अपने अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। 2047 तक हम एक विकसित भारत के निर्माण के साथ तो आगे बढ़ ही रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि 2047 तक हम जिस विकसित भारत का सपना देख रहे हैं वह सिर्फ आर्थिक रूप से ही शक्तिशाली ना हो बल्कि हमारा विकसित भारत सैन्य क्षेत्र में भी पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, कि हम सब आपस में मिलकर अगर इसी तरह से कार्य करते रहें, वह दिन दूर नहीं जब भारत रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसके अलावा रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी हम दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातक में शामिल होंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!