ये नहीं है कोई आम कुत्ता, इसके नाम है World Record, गति ऐसी की देखकर हो जाएंगे हैरान
ये नहीं है कोई आम कुत्ता, इसके नाम है World Record, गति ऐसी की देखकर हो जाएंगे हैरान

करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान। रसरी आवत जात तें, सिल पर परत निसान।। इस कहावत का अर्थ है कि कुए से पानी खींचने के लिए बर्तन से बाँधी हुई रस्सी कुए के किनारे पर रखे हुए पत्थर से बार -बार रगड़ खाने से पत्थर पर भी निशान बन जाते हैं। ठीक इसी प्रकार बार -बार अभ्यास करने से मंद बुद्धि व्यक्ति भी कई नई बातें सीख कर उनका जानकार हो जाता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि अगर किसी को कुछ सिखाया जाए तो निरंतर प्रयास करने और प्रैक्टिस के दम पर महारत हासिल की जा सकती है।
कवी वृन्द द्वारा रची गई कहावत को सच साबित किया है एक कुत्ते ने, जो कि ब्रिटेन के एबरडीन का है। दरअसल इस कुत्ते ने वो कर दिखाया है जो आमतौर पर हर व्यक्ति भी उस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सकता है। इस कुत्ते ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस कुत्ते का नाम लियो है जिसकी उम्र दो वर्ष है। इसने एक पिगी बैंक यानी गुल्लक में एक मिनट में 23 सिक्के डालने का रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं लियो की मालकिन उसकी इस उपलब्धि से बेहद खुश है। लियो की मालकिन का नाम एमिली एंडरसन है।
बता दें कि लियो ने अन्य कुत्तों की अपेक्षा एक मिनट में ही गुल्लक में सबसे अधिक यानी कुल 23 सिक्कों को डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस जीत के बाद लियो की मालकिन एमिली एंडरसन ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्होंने और लियो ने बहुत मेहनत की है। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड दो वर्षों की लंबी ट्रेनिंग के बाद उन्हें हासिल हुआ है। प्रैक्टिस करने के लिए वो कई चीजों को उठाकर गुल्लक में डालता था।
इस उपलब्धि के बाद इंस्टाग्राम पर लियो की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वो वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट के साथ बैठा है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि लियो के पास सभी के साथ शेयर करने के लिए बेहतरीन खबर है। लियो आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है। एक मिनट के अंतराल पर उसने गुल्लक में 23 सिक्कों को डाला है। जिनके कारण ये संभव हुआ है उन सभी का शुक्रिया।