मुजफ्फरनगर

शुकतीर्थ में 32 करोड़ से कराये जाएंगे विकास कार्य–पर्यटन मन्त्री रजत जयन्ती कार्यक्रम में भागीरथी सरिता पुस्तिका का हुआ विमोचन व भागवत कथा भवन का किया गया लोकार्पण

शुकतीर्थ में 32 करोड़ से कराये जाएंगे विकास कार्य--पर्यटन मन्त्री रजत जयन्ती कार्यक्रम में भागीरथी सरिता पुस्तिका का हुआ विमोचन व भागवत कथा भवन का किया गया लोकार्पण

शुकतीर्थ में 32 करोड़ से कराये जाएंगे विकास कार्य–पर्यटन मन्त्री

रजत जयन्ती कार्यक्रम में भागीरथी सरिता पुस्तिका का हुआ विमोचन व भागवत कथा भवन का किया गया लोकार्पण

मोरना : —-पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री गंगा सेवा समिति की रजत जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कार्यक्रम में पहुँचे पर्यटन मन्त्री जयवीर सिंह ने 30 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की साथ ही भागीरथी सरिता नामक पुस्तक का विमोचन किया गया व गंगा सेवा समिति के नवनिर्मित भागवत कथा भवन का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा की पूजा के उपरांत किया गया।मुख्य अथिति पर्यटन मन्त्री जयवीर सिंह का गंगा घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागत किया गया। साथ ही मन्त्री द्वारा शुकतीर्थ में 13 करोड़ से श्रद्धालुओं के लिये विभिन्न आधुनिक सुविधाएं 3 करोड़ से साज सज्जा पेंटिंग कला कृतियों से सजावट आदि 1 करोड़ से पर्यटन विभाग के पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार 9 करोड़ से घाट को ऊँचा करने व सौन्दर्यकरण व 1 करोड़ रुपये वहलना जैन अतिशय क्षेत्र के विकास के लिये घोषणा की गयी। पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री ने कहा कि शुकतीर्थ को हेलिपोड व्यवस्था से जोड़ा जाएगा जिससे पूरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों का भृमण श्रद्धालु कर सकेंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में सनातन संस्कृति के संवर्द्धन,प्राचीन सनातन संस्क्रति का वातावरण बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।प्रदेश में अपनापन महसूस हो ऐसे प्रयासों में सफलता मिली है।अपनी विरासत को संजोने का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।साथ ही मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने शुकतीर्थ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन की माँग की व शुकतीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए 32 करोड़ की विकास योजनाओं के लिये सरकार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल,ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी,अमित चौधरी,अमित राठी,रामकुमार शर्मा,पंकज माहेश्वरी,मण्डल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत,अजय कृष्ण शास्त्री,देवेन्द चेयरमैन, हरपाल महकार,गंगा सेवा समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, महामंत्री महकार सिंह, कपिल गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, कार्यक्रम संयोजक अरुण गर्ग,देवेंद्र आर्य मदनपाल एडवोकेट, आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा,आचार्य इन्द्रपाल,रविन्द्र सिंह,प्रकाशवीर सिंह,राजकुमार राठी,प्रदीप निर्वाल,संजीव कुमार,राकेश बिन्दल,अशोक कुमार,हर्षवर्धन मित्तल,योगेन्द्र मित्तल,राजेश गोयल,आकाश कुमार,सौरभ स्वरुप,विकास गोयल,वैभव गोयल,मनीष तायल, ललन यादव,सी ए अजय अग्रवाल,महेन्द्र यादव,विकास शर्मा,विनोद शर्मा,ग्राम प्रधान राजपाल सैनी,भाजपा जिला मन्त्री रेणु गर्ग आदि उपस्थित रहे ।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!